डाकघर बचत योजना 2018-19 |
Post Office Saving Schemes
डाकघर बचत योजनाओ (Post Office Saving
Schemes) में पैसा लगाने के कई फायदे हैं।
·
अच्छी ब्याज दर (Higher Interest
Rate): डाकघर की लगभग सभी योजनाएं, चाहे वह सामान्य बचत खाता हो, या आरडी अकाउंट या एफडी अकाउंट, सभी में बेहतर रेट पर ब्याज मिलता है।
·
टैक्स छूट (Tax
exemption): डाक
घर की ज्यादातर योजनाओं में जमा रकम को टैक्स छूट का फायदा मिलता है। कुछ योजनाओं में आंशिक रूप से तो कुछ योजनाओं में मैच्योरिटी और ब्याज पर भी टैक्स नहीं लगता है।
·
जोखिम रहित निवेश (Risk free
Investment): पोस्ट ऑफिस से चलने वाली छोटी बचत योजनाएं (Small Saving
Schemes) दरअसल केन्द्र सरकार की योजनाएं हैं। इसलिए इस पैसे की safety के लिए सीधे सरकार जिम्मेदार है। जाहिर है, इन स्कीम में आपका पैसा डूबने का खतरा न के बराबर होता है।
·
बड़ी आबादी तक पहुंच (Wide reach): देश में अभी भी बहुत से इलाके हैं, जहां बैंकिंग सेक्टर की पहुंच नहीं है। लेकिन डाकघर देश के कोने-कोने में मौजूद हैं। और अब तो पोस्ट ऑफिस का अपना पेमेंट बैंक भी आ गया है।
·
समझने में आसान (Simple
Scheme): Post
Office की योजनाएं बड़ी आसानी से समझ में आ जाती हैं। आपको इन स्कीम की ब्याज दर पहले से पता होत है। आप पहले से जानते हैं कि कब आपको कितना पैसा होता है। इन स्कीम में कुछ भी दुराव-छिपाव नहीं है।
·
कम आय वर्ग के अनुकूल(Suitable For low
Income Class): डाक घर की योजनाओं के उददेश्य में कमजोर वर्गों का हित भी शामिल होता है। इससे यह कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए हितकारी होती हैं।
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं
Post Office Savings Schemes
पोस्ट ऑफिस निम्नलिखित 9 बचत योजनाएं चला रहा है।
1.
पोस्ट ऑफिस बचत खाता | Post Office
Savings Account
2.
5 वर्षीय पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट | 5-Year Post Office
Recurring Deposit Account (RD)
3.
पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट | Post Office Time
Deposit Account (TD)
4.
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना अकाउंट | Post Office
Monthly Income Scheme Account (MIS)
5.
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना | Senior Citizen
Savings Scheme (SCSS)
6.
15 वर्षीय पीपीएफ अकाउंट | 15 year Public
Provident Fund Account (PPF )
7.
राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र | National Savings
Certificates (NSC)
8.
किसान विकास पत्र | Kisan Vikas Patra
(KVP )
9.
सुकन्या समृृद्धि योजना खाता | Sukanya Samriddhi
Accounts
पोस्ट ऑफिस बचत योजना खाता Post Office Savings Account
कम आमदनी वाले लोगों को बचत (saving) के लिए प्रोत्साहित करने के लिए Post Office
Department की यह प्रारंभिक बचत योजना (preliminary saving
Scheme) है।
अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to Open Account
कोई भी व्यक्ति सिर्फ 20 रुपए मेें यह account खोल सकता है। इसमें पैसा कभी भी जमा (deposit) किया और निकाला (withdraw) जा सकता है।अगर chequebook लेना चाहते हैं तो कम से कम 500 रुपए से account खोलना होगा। अगर पहले से account खुला है तो भी उसमे 500 रुपए जमा करके cheque book जारी करा सकते हैं।
कितने खाते खोल सकते हैं? Limit on Accounts
किसी एक Post Office में एक व्यक्ति के नाम सिर्फ एक बचत खाता ही खोला जा सकता है। दो या तीन लोग मिलकर संयुक्त खाता (joint
account) भी खोल सकते हैं। पहले से अगर कोई एकल अकाउंट (single account) है तो उसे भी कभी भी joint account के रूप में बदलवाया जा सकता है।
न्यूनतम व अधिकतम बैलेंस
Minimum & maximum balance
अगर आप cheque जारी करने की सुविधा नहीं लेते हैं तो आपके account मे कम से कम 50 रुपए balance होना अनिवार्य हैं। चेक की सुविधा लेने के लिए account में कम कम 500 रुपए (minimum balance) रहना चाहिए। यहां minimum balance तिमाही बैलेंस का औसत (average) होता है।
Note : अपना बचत खाता चालू (active) रखने के लिए तीन साल में कम से कम एक transaction होना जरूरी है। यानी कि कम से का एक बार इसमें पैसा deposit करना या निकालना अनिवार्य है।
जमा पर ब्याज
Interest Rate
इस account में जमा रकम पर आपको 4 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज (Interest) मिलती है। यह ब्याज दर व्यक्तिगत (individual) और संयुक्त (joint) दोनों तरह के accounts पर लागू होती है।
टैक्स छूट
Tax Exemption
Post Office बचत खाते में जमा रकम पर अलग से कोई टैक्स छूट नहीं है। लेकिन बचत खाते के ब्याज पर मिलने वाला सामान्य टैक्स छूट इस पर भी लागू है। यानी बचत खाते से मिलने वाली ₹10,000
तक की ब्याज पर टैक्स नहीं लगता है। इससे ज्यादा जो भी अतिरिक्त ब्याज होगी़, उस पर आपके Tax Slab के हिसाब से Tax लगेगा।
बच्चों का बचत खाता
Saving Account For Children
आप अपने बच्चों के नाम पर भी Post Office बचत खाता खोल सकते हैं। अगर बच्चा 10 साल का या उससे बड़ा है तो वह अपना account खुद भी संचालित कर सकता है। 10 साल से छोटा है तो उसके नाम पर अभिभावक (Guardian) खाता संचालित कर सकते हैं।
नामांकन और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
आप account खोलते समय, या बाद में कभी भी अपने खाते का Nominee बना सकते हैं। खाताधारक (Account Holder) की मृत्यु होने पर, account में जमा रकम निकालने का अधिकार nominee को होता है।
खाते का ट्रांसफर
Account Transfer
आप अपना account किसी दूसरे post office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं। अपना निवास स्थान (residence) बदलने या अन्य किसी कारण से जरूरी होने पर ऐसा किया जा सकता है।
पांच वर्षीय पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा योजना 5-Year Post Office Recurring
Deposit Account (RD)
छोटी-छोटी किस्तों (installment) में बड़ी बचत करने के लिए RD Account Scheme बेहतर विकल्प है। इस स्कीम में लगातार पांच साल तक, हर महीने पैसा जमा करना पड़ता है।
अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to Open Account
कोई भी व्यक्ति कम से कम 10 रुपए महीने की किस्त पर यह account खोल सकता है। इसे 5 रुपए के गुणांकों (multiples) में कितना भी बढ़ाया जा सकता है। यानी कि 10 रुपए से ज्यादा जो भी रकम आप अपनी installment के लिए चुनते हैं, वह 5 से विभाजित (divided) होनी चाहिए। जैसे 15, 20, 25..105,
110, 115, 1000..----
।
Note: एक Post Office में एक व्यक्ति के नाम कई RD account खोले जा सकते हैं। दो लोग मिलकर संयुक्त खाता (joint
account) भी खोल सकते हैं। पहले से अगर कोई एकल अकाउंट (single account) है तो उसे भी कभी भी joint account के रूप में बदलवाया जा सकता है।
पैसा जमा करने की तारीख
Dates To pay Installments
अगर RD account महीने की 15 तारीख के पहले खोलते हैं तो, आगे के महीनों में भी हर 15 तारीख तक किस्त जमा कर देनी होगी। अगर 15 तारीख के बाद RD account खोलते हैं महीने के अंत तक हर किस्त जमा करनी होगी।
late होने पर बकाया किस्त पर 1 प्रतिशत के हिसाब से late fee भी जमा करनी पड़ती है। लगातार चार installment जमा न करने पर account रोक दिया जाता है। हालांकि, अगले दो महीने के भीतर late fee व बकाया installments जमा करके इसे दोबारा चालू (revive) करा सकते हैं।
ब्याज दर
Interest Rate
इस account में जमा रकम पर 7.3% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलता है| ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि (Quarterly Coumpound
Interest) के हिसाब से जुड़ता जाता है। सीधे शब्दों में, अगर आप हर महीने एक हजार रुपए की किस्त जमा करते हैं तो 5 साल बाद maturity पर आपको 72,590 रुपए एकमुश्त (Lump Sump) मिलेंगे।
बच्चों का खाता
Account of minor
आप अपने बच्चों के नाम पर भी Post Office बचत खाता खोल सकते हैं। अगर बच्चा 10 साल का या उससे बड़ा है तो वह अपना account खुद भी संचालित कर सकता है। 10 साल से छोटा है तो उसके नाम पर अभिभावक (Guardian) खाता संचालित कर सकते हैं।
मेच्योरिटी के पहले निकासी| Withdrawal Before Maturity
RD account की अवधि 1 साल पूरी होने के बाद, इसमें जमा हो चुके amount का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। Account holder के निधन या अत्यंत आवश्यक परिस्थिति में भी Maturity के पहले भी जमा रकम निकाल सकते हैं।
नॉमिनी बनाने और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
आप account खोलते समय, या बाद में कभी भी अपने खाते का Nominee बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपना RD account किसी दूसरे post office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट Post Office Time Deposit Account
(TD)
अपने पास मौजूद एकमुश्त (Lump Sump) रकम को भविष्य की किसी योजना (Plan) के लिए सुरक्षित रखने का यह सबसे बेहतर विकल्प है। यहां, यह जानना जरूरी है कि पोस्ट ऑफिस में Fixed Deposit (FD) को Term Deposit (TD) कहते हैं। वास्तव में FD और TD एक ही चीज हैं, बस नाम का फर्क है। यहां हम भाषा को आसान रखने के लिए TD के लिए FD शब्द का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।
अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to Open Account
Post Office में सिर्फ 200 रुपए में FD account खुलवा सकते हैं। इससे ज्यादा 200 रुपए के गुणांक (mulitplier) में जितना चाहें, पैसा इसमें जमा कर सकते हैं। अधिकतम (Maximum) जमाराशि का कोई प्रतिबंध नहीं है।
Note: एक Post Office में ही एक व्यक्ति के नाम कई FD account भी खोले जा सकते हैं। कोई भी दो वयस्क व्यक्ति मिलकर संयुक्त एफडी अकाउंट (Joint FD account) भी खोल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर single account को कभी भी joint account में और joint account को कभी भी single account में बदला जा सकता है।
जमा रकम पर ब्याज
Interest payable, Rates, Periodicity etc.
Post Office FD पर सालाना ब्याज जोड़ा जाता है, लेकिन इसकी गणना (Calcualtion) तिमाही चक्रवृद्धि (Quarterly Compound
Interest) के हिसाब से होती है। किस अवधि की FD पर किस दर पर ब्याज मिलेगा,
Tax
Exemption
बच्चों के नाम एफडी अकाउंट FD Account For Children
आप अपने बच्चों के नाम पर भी Post Office FD
account खोल सकते हैं। अगर बच्चा 10 साल का या उससे बड़ा है तो वह अपना account खुद भी संचालित कर सकता है। 10 साल से छोटा है तो उसके नाम पर अभिभावक (Guardian) खाता संचालित कर सकते हैं।
नॉमिनी बनाने और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
आप account खोलते समय, या बाद में कभी भी अपने FD account का Nominee बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपना FD account किसी दूसरे post office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment