पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना अकाउंट Post Office Monthly Income Scheme
Account (MIS)
एकमुश्त रकम (Lump Sump) जमा करके महीने के महीने ब्याज पाने के लिए यह योजना है। सेवानिवृत्त, बुजुर्ग या परिवार के किसी सदस्य के लिए regular income देने के लिए यह बेहतर विकल्प है। इस योजना में 5 साल के लिए पैसा जमा किया जाता है। जिसका ब्याज हर महीने आपको मिलता है।
अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to Open Account
कम से कम 1500 रुपए जमा करके MIS अकाउंट आप खोल सकते हैं। एक व्यक्ति का खाता (single account) होने पर ज्यादा से ज्यादा 4.5 lakh लाख रुपए तक इसमें deposit किए जा सकते हैं। एक से अधिक व्यक्तियों का संयुक्त खाता (joint account) होने पर अधिकतम 9 लाख रुपए तक इसमें जमा किए जा सकते हैं।
joint Account की स्थिति में भी किसी एक account holder के हिस्से में 4.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं जमा किए जा सकते (खुद का हिस्सा शामिल करने के बाद भी)। joint account में जमा रकम पर हर हिस्सेदार का बराबर-बराबर अधिकार होता है।
ब्याज दर
Interest Rates
MIS Accountमें जमा रकम पर 7.7% सालाना आधार पर ब्याज जोड़ा जाता है। हालांकि, ब्याज की रकम account holder को हर महीने मिलती है।
मेच्योरिटी के पहले पैसा निकासी| Premature Withdrawal
जरूरत पड़ने पर MIS Account में जमा रकम को maturity period के पहले भी निकाल सकते हैं। एक साल के भीतर आप पैसा निकालते हैं तो आपको कोई ब्याज नहीं मिलेगा। 1 साल से 3 साल के बीच पैसा निकालते हैं तो जमा रकम में से 2 % काटकर, बाकी आपको मिलेगा। 3 साल बाद निकालते हैं तो जमा रकम में से 1 प्रतिशत काटकर, बा्की आपको मिलेगा।
बच्चों के नाम एमआईएस अकाउंट
MIS Account For Children
आप अपने बच्चों के नाम पर भी Post Office MIS
account खोल सकते हैं। अगर बच्चा 10 साल का या उससे बड़ा है तो वह अपना account खुद भी संचालित कर सकता है। 10 साल से छोटा है तो उसके नाम पर अभिभावक (Guardian) खाता संचालित कर सकते हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एससीएसएस Senior Citizen Savings Scheme
(SCSS)
60 साल या इससे ऊपर के व्यक्ति वरिष्ठ नागरिक बचत योजना योजना (SCSS ) में account खुलवा सकते हैं। SCSS अकाउंट का Maturity period 5 साल होता है। यानी कि कम से कम 5 साल के लिए पैसा जमा करना पड़ता है।
अगर कोई व्यक्ति pension पर Retired हुआ है या VRS लेकर नौकरी छोड़ता है तो वह 60 वर्ष से पहले 55 वर्ष की उम्र पर भी इस योजना में account खुलवा सकता है। Joint account भी खोल सकते हैं, बशर्ते दूसरा हिस्सेदार आपका जीवनसाथी (husband/wife) ही हो।
अकाउंट खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to Open Account
SCSS account में आप कम से कम 1000 रुपए से account खोल सकते हैं। इससे ऊपर 1000 के गुणांकों (Multiplier) में 15 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। एक व्यक्ति कई Accounts भी खोल सकता है, लेकिन सभी accounts में जमा रकम 15 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जमा रकम पर ब्याज| interest rate
SCSS account में जमा रकम पर सरकार 8.7 % की दर पर ब्याज देती है। पहली बार जमा रकम पर ब्याज 31 March, 30 जून, 30 September और 31 December से मिलना शुरू होता है। जो आगे भी इसी क्रम से जारी रहती है।
टैक्स छूट| Tax Exemption
SCSS account में जमा amount पर आपको Income Tax Act के Section 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।ब्याज के रूप में सालाना 10,000 से ज्यादा Income होने पर बैंक TDS काटता है। जिसका समायोजन (adjustment) आप अंतिम रूप से Tax liability चुकता करते समय कर सकते हैं।
मेच्योरिटी के पहले खाता बंद करना
Premature closure OF SCSS account
जरूरी होने पर, Maturity के पहले खाता बंद कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको 1 साल पुराने account पर जमा रकम 1.5% काटकर और 2 साल पुराने account पर जमा रकम 1% काटकर वापस की जाएगी।
नॉमिनी बनाने और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
SCSS account खोलते समय, या बाद में कभी भी अपना Nominee बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपना account किसी दूसरे Post Office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ अकाउंट Public Provident Fund Account
(PPF )
Retirement या भविष्य की जरूरतों के हिसाब से PPF
Account भी बेहतर स्कीम है। इसमें 15 साल के लिए पैसा किस्तों में जमा होता है, जिसमें बेहतर ब्याज और पूरी तरह टैक्स छूट का फायदा मिलता है। यह सिर्फ एक आदमी के नाम पर (Only Single
Account) खोला जा सकता है। संयुक्त खाता (Joint account) नहीं खोला जा सकता।
खाता खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount To open account
आप कम से कम 100 रुपए में PPF Account खोल सकते हैं। लेकिन, एक Financial Year के दौरान कम से कम 500 रुपए जमा करने होंगे। साल भर में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपए ही PPF Account में जमा कर सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार सालाना रकम को एकमुश्त (lump Sump) या ज्यादा से ज्यादा 12 Installment जमा कर सकते हैं।
Note:आप चाहें तो अपने बच्चों के नाम भी अलग से PPF Account खोल सकते हैं, लेकिन, एक घर के सदस्यों के सभी PPF Accounts में जमा रकम सालाना 1.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ब्याज दर| Interest Rate
PPF Account में जमा रकम पर 8% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है। जोकि सालाना चक्रवृद्धि दर पर जुड़ती है (Annually
compounded)।
टैक्स छूट
Tax Exemption
PPF accout में जमा रकम पर Income Tax Act के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट मिलती है। जमा रकम पर मिले ब्याज पर कोई Tax नहीं लगता।
मेच्योरिटी से पहले फंड निकासी और लोन सुविधा
Premature Withdrawal and Loan Facility
PPF account खुलने के सातवें साल से आप जरूरी होने पर इसमें से कुछ हिस्सा निकाल भी सकते हैं। किसी एक वित्तीय वर्ष में आप सिर्फ एक बार ऐसा कर सकते हैं। Account खुलने के तीसरे साल से आप इसमें जमा रकम पर Loan भी ले सकते हैं।
नॉमिनी बनाने और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
PPF account खोलते समय या समय, या बाद में कभी भी अपना Nominee बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपना MIS account किसी दूसरे Post Office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र National Savings Certificates
(NSC)
बेहतर Return के साथ टैक्स बचत का एक बेहतर option राष्ट्रीय बचत पत्र
(NSC) भी हैं। इनमें 5 साल के लिए पैसा लगाना होता है। NSC कोई व्यक्ति अकेले ही खरीद सकता है। joint रूप से नहीं। 10 साल से कम उम्र के बच्चे के नाम पर Guardianकी ओर से भी खरीदा जा सकता है। 10 साल से ऊपर का बच्चा खुद भी अपने नाम NSC खरीद सकता है।
एनएससी खरीदने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount To Buy NSC
कम से कम 100 रुपए में ये NSC खरीदे जा सकते हैं। Maximum amount की कोई सीमा नहीं है। बचतपत्र 100, 500,1000,5000 और 10000 के मूल्य वर्ग (denominations) में उपलब्ध होते हैं।
ब्याज दर
Interest Rates
NSC में जमा की गई रकम पर सरकार 8% का ब्याज देती है। ब्याज सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है (annually
compounded) । लेकिन इसका भुगतान maturity पर ही होता है। सीधे शब्दों में, NSC में निवेश किए गए 100 रुपए के बदले 5 साल बाद 145.58 रुपए मिलते हैं।
टैक्स छूट
Tax Rebate
NSC में जमा रकम पर Income Tax Act के Section 80 C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। ब्याज सालाना आधार पर (Annually) जुड़ता है, लेकिन इसे उसे इस scheme में ही दोबारा निवेश (reinvestment) कर दिया जाता है।
दूसरे व्यक्ति के नाम एनएससी ट्रांसफर
Transfer of NSC certificates for other’s name
जरूरत पड़ने पर NSC किसी अन्य व्यक्ति के नाम transfer भी किए जा सकते हैं। लेकिन, यह ट्रांसफर NSC जारी होने की Date से Maturity Date तक के बीच में सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है।
किसान विकास पत्र Kisan Vikas Patra (KVP )
देश की ग्रामीण आबादी, विशेषकर किसानों को लक्ष्य बनाकर पेश की गई यह लंबी अवधि की बचत योजना (Long Term
Saving Scheme) है। इसमें आपका पैसा 112 months (9 years
& 4 months) में दोगुना हो जाता है। यानी 7.7% की दर से ब्याज मिलता है।
Kisan
Vikas Patra कोई भी वयस्क व्यक्ति (Adult) अपने लिए खरीद सकता है। बच्चों के लिए भी किसी Adult की ओर से खरीदे जा सकते हैं। दो व्यक्ति मिलकर jointly भी इन पत्रों को खरीद सकते हैं।
किसान विकास पत्र खरीदने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount to buy Kisan Vikas Patra
आप कम से कम 1000 रुपए का Kisan Vikas Patra खरीद सकते हैं। इससे ऊपर कितनी भी रकम के KVP खरीदे जा सकते हैं। किसान विकास पत्र 1000, 5000, 10,000 के मूल्यवर्ग के सर्टिफिकेट के रूप में मिलते हैं। उदाहरण के लिए आप 20000 रुपए के Kisan Vikas Patra खरीदते हैं तो सिर्फ दो, 10-10 हजार के Kisan Vikas Patra ले सकते हैं। चाहें तो एक 10 हजार का, एक 5 हजार का और पांच 1-1 हजार के Kisan Vikas Patra भी खरीद सकते हैं।
मेच्योरिटी के पहले केवीपी भुनाना
Premature Encashment Of KVP
अति आवश्यक होने पर purchase date से 2.5 वर्ष बाद इन्हें भुनाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में आपको Maturity से कम वर्षों के हिसाब से कम ब्याज भी मिलेगी।
नॉमिनी बनाने और अकाउंट ट्रांसफर सुविधा
Nomination and account transfer facility
Kisan Vikas Patra खरीदते समय, या बाद में कभी भी अपना Nominee बना सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपना account किसी दूसरे Post Office में ट्रांसफर भी करा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता Sukanya Samriddhi Account
लड़कियों के Guardians की मदद के लिए यह योजना है। ताकि, उनके विवाह या संबंधित बड़े खर्चों के लिए एकमुश्त रकम का इंतजाम हो सके। किसी भी कन्या के माता-पिता या कानूनी अभिभावक (Natural
Guardian/legal Guardian) अपनी बच्ची (Girl Child) के नाम यह खाता खुलवा सकते हैं।
खाता खोलने के लिए न्यूनतम रकम
Minimum Amount To open account
कम से कम 250 रुपए में यह account खोला जा सकता है। इससे ऊपर 100 रुपए के गुणांक (multiplier) में अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना इसमें Deposit कर सकते हैं। महीने में कभी भी या साल भर में कभी भी, कितनी भी रकम इसमें deposit कर सकते हैं। लेकिन, एक साल में 1.5 लाख रुपए से ज्यादा deposit नहीं कर सकते।
एक financial Year के दौरान अगर 250 रुपए से कम deposit होता है तो account बंद हो जाएगा। इसे दोबारा चालू कराने के लिए उस वर्ष के लिए 50 रुपए की penalty के साथ हर वित्तीय वर्ष के लिए minimum amount जमा करवाना होगा।
Note: कोई भी Guardian एक लड़की के नाम पर एक ही account खोल सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा दो लड़कियों के नाम यह account खोला जा सकता है। account खोलते समय लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
ब्याज दर
Interest payable, Rates
Sukanya Samriddhi
Account में जमा रकम पर 8.5% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है। जिसे सालाना चक्रवृद्धि (annual compound
interest) आधार पर जोड़ा जाता है। पहले इस पर सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के बराबर ब्याज मिलता था लेकिन जनवरी 2018 से इस पर ब्याज दर
0.2% घटा दी गई है।
आंशिक निकासी| Partial withdrawal
लड़की के 18 वर्ष की होने के बाद, Financial Year के अंत में मौजूद balance का 50 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं। लड़की के 21 वर्ष की उम्र पूरी होने पर account को बंद किया जा सकता है। शादी होने की स्थिति में, maturity period के पहले भी इस account में जमा रकम को निकाला जा सकता है, बशर्ते लड़की 18 वर्ष की age पूरी कर चुकी हो।
No comments:
Post a Comment