मंगलवार, 4 अगस्त 2026

Uttrakhand GK one liner

 

उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्त्रोत से सम्बंधित प्रश्नोत्तर

1. महाभारत काल में हरिद्वार को किस नाम से जाना जाता था ? —गंगा द्वार

2. महाभारत काल में केदारनाथ को किस नाम से जाना जाता था ? — भृंगतुंग

3. स्कन्दपुराण में गढ़वाल क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था ? — केदारखण्ड

4. स्कन्दपुराण में कुमाऊं क्षेत्र को किस नाम से जाना जाता था ? — मानसखण्ड

5. किस शासक के शासनकाल में चीनी यात्री ह्वेनसांग उत्तराखंड की यात्रा में आया था ? — हर्षवर्धन के शासनकाल में

6. ह्वेनसांग ने अपनी यात्रा वृतांत में हरिद्वार का उल्लेख किस नाम से किया है ? — मो-यू-लो

7. ह्वेनसांग ने अपनी यात्रा वृतांत में हिमालय का उल्लेख किस नाम से किया है ? — पो-लि-हि-मो-यू-ला अथवा ब्रह्मपुर राज्य

8. किस कश्मीरी शासक ने गढ़वाल पर विजय प्राप्त की ? — ललितादित्तय मुक्तापीड़ ने (इसका उल्लेख कल्हण की पुस्तक राजतरंगिणी में है) 

9. मालूशाही क्या है? — इसमें मालूशाह की गाथा को गेय रूप में प्रस्तुत किया जाता है। यह मूलतः राजूली और मालू की प्रेमगाथा है।

10. पावड़े अथवा भड़ौ क्या है ? — ‘भड़’ का अर्थ वीर अथवा योद्धा होता है, किसी वीर के सम्बन्ध में गाये जाने वाली लोकगाथाएँ भड़ौ अथवा पावड़े कहलाती है। और इनको गाने वाले ‘भाट’ कहलाते है।

11. उत्तराखंड में प्रागैतिहासिक चित्रित शैलाश्रयों की पहली खोज कब और कहाँ हुई ? — 1968 ई. में सुयाल नदी के बाएँ तट (अल्मोड़ा) पर लखु उड्यार। 

12. ग्वरख्या उड्यार कहाँ स्थित है ? — अलकनंदा घाटी में (चमोली जनपद)

13. श्वेत रंग से चित्रित शिलाश्रय कहाँ से प्राप्त हुई ? — किमना ग्राम (चमोली जनपद)

14. गैरिक भाण्ड सदृश मृदभाण्ड (Orehro Coloured Pots)कहाँ से प्राप्त हुए है ? — बहादराबाद (हरिद्वार जनपद)

15. त्रिशुल पर अभिलेख उत्कीर्ण कहाँ से मिले है ? — गोपेश्वर तथा बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) से जो संभवतः कत्यूरीकाल से सम्बंधित है

16. बागेश्वर लेख से किस कत्यूरी राजा की जानकारी मिलती है ? — बसंतदेव खर्परदेव, राजनिंबर के वंशों की

17. अशोक का अभिलेख कहाँ से प्राप्त हुआ ? — कालसी (देहरादून जनपद)

18. लाखामंडल से प्राप्त अभिलेख से किन राजाओं की जानकारी प्राप्त होती है ? — छागलेश नामक राजाओं की

19. बास्ते ताम्रपत्र कहाँ से प्राप्त हुआ है ? — पिथौरागढ़

20. बास्ते ताम्रपत्र में किसका उल्लेख है? — गोरखा सेनानायक मोहन थापा और कुछ मांडलिको का

 

उत्तराखंड के भूगोल संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 

1. उत्तराखंड का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है ? – 53,483 वर्ग किलोमीटर

2. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का पर्वतीय भाग कितना है ? – 86% (46,035 वर्ग किमी.)

3. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का मैदानी भाग कितना है ? – 14% (7,448 वर्ग किमी.)

4. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का कुमाऊँ मण्डल में कितना भाग है ? – 39% (21,035 वर्ग किमी.)

5. उत्तराखण्ड राज्य के कुल क्षेत्रफल का गढ़वाल मण्डल में कितना भाग है ? – 61% (32,448 वर्ग किमी.)

6. उत्तराखण्ड राज्य का क्षेत्रफल के अनुसार देश में कौन सा स्थान है? – अट्ठारहवाँ

7. उत्तराखण्ड का आकर कैसा है ? – आयताकार

8. उत्तराखण्ड की अक्षांशीय स्थिति क्या है ? – उत्तरीय अक्षांश में 28⁰43’ से 31⁰27’ तक

9. उत्तराखण्ड की देशांतरीय स्थिति क्या है ? – पूर्वी देशांतर में 77⁰34’ से 81⁰02’ तक

10. उत्तराखण्ड राज्य की कुल लम्बाई (पूर्व से पश्चिम) कितनी है ? – 358 किमी.

11. उत्तराखण्ड राज्य की कुल चौडाई (उत्तर से दक्षिण) कितनी है ? – 320 किमी.

12. उत्तराखण्ड के पूर्व में कौन–सा जनपद है ? – पिथौरागढ़ 

13. उत्तराखण्ड के पश्चिम में कौन–सा जनपद है ? – देहरादून

14. उत्तराखण्ड के उत्तर में कौन–सा जनपद है ? – उत्तरकाशी

15. उत्तराखण्ड के दक्षिण में कौन–सा जनपद है ? – उधमसिंह नगर

16. उत्तराखण्ड की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कितनी है ? – 625 किमी.

17. उत्तराखण्ड कितने देशो से अपनी सीमा रेखा सांझा करता है ? – 2 (चीन और तिब्बत, नेपाल)

18. उत्तराखण्ड सबसे ज्यादा किस देश से अपनी सीमा रेखा साँझा करता है ? – चीन (350 किमी.)

19. उत्तराखण्ड नेपाल से कितनी सीमा रेखा को साझा करता है ? – 275 किमी.

20. राज्य के पूर्व में कौन–सी अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा है? – नेपाल

21. राज्य के उत्तर में कौन–सी अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा है ? – चीन

22. उत्तराखण्ड राज्य से कितने राज्यों की सीमा रेखा लगी हुई है ? – 2 (उत्तर प्रदेश व हिमाँचल प्रदेश)

23. अंतराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श करने वाले जिलों की संख्या कितनी है? – 5 (पिथौरागढ़, चम्पावत, उधमसिंह नगर, चमोली, उत्तरकाशी)

24. तिब्बत (चीन) की सीमा को स्पर्श करने वाले जनपदों की संख्या कितनी है ? – 3  (पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी)

25. नेपाल की सीमा को स्पर्श करने वाले जनपदों की संख्या कितनी है ? – 3  (पिथौरागढ़, चम्पावत और उधमसिंह नगर)

26. उत्तराखण्ड का वह जनपद जिसे दो देशों की सीमा स्पर्श करती है? – पिथौरागढ़ (नेपाल व तिब्बत (चीन))

27. सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय सीमा रेखा वाला जनपद कौन–सा है? – पिथौरागढ़ (नेपाल व तिब्बत (चीन))

28. उत्तर प्रदेश से कितने जनपदों की सीमा लगी हुई है ? – 5 (उधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार, पौड़ी, देहरादून)

29. हिमाँचल प्रदेश से कितने जनपदों की सीमा लगी हुई है ? – 2 (देहरादून व उत्तरकाशी)

30. उत्तराखण्ड के कितने जनपदों की सीमा रेखा दूसरे राज्यों को स्पर्श करते है ? – 6 (उधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी)

31. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा किस जनपद की सीमा रेखा स्पर्श करती है ? – उधमसिंह नगर

32. उत्तर प्रदेश से सबसे कम किस जनपद की सीमा रेखा स्पर्श करती है ? – नैनीताल

33. उत्तराखण्ड का वह कौनसा जनपद है, जो सबसे ज्यादा जनपदो से घिरा हुआ है ? – पौड़ी गढ़वाल (7 जनपदो से हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल)

34. सर्वाधिक राज्यों को स्पर्श करने वाला जपनद कौनसा है ? – देहरादून (उत्तरप्रदेश व हिमाँचल को)

35. उत्तराखण्ड की कितने धरातलीय विन्यास के आधार पर कितने क्षेत्रों में बाँटा जा सकता है ? – 8 (शिवालिक क्षेत्र, ट्रांस हिमालयी क्षेत्र, लघु हिमालयी क्षेत्र, वृहत हिमालयी क्षेत्र, दून क्षेत्र, तराई क्षेत्र, भाबर क्षेत्र, गंगा का मैदानी क्षेत्र)

36. किस क्षेत्र में पाताल तौड़ कुएं मिलते है ? – तराई क्षेत्र में

37. उत्तराखण्ड में अधिकांश पर्यटन स्थल किस क्षेत्र में स्थित है ? – शिवालिक क्षेत्र में

38. मसूरी की पहाड़िया किस क्षेत्र में स्थित है ? – मध्य हिमालयी क्षेत्र में

39. उत्तराखण्ड की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है ? – नंदादेवी (7817 मी.)

40. फूलों की घाटी किस क्षेत्र में स्थित है ? – बृहत हिमालय क्षेत्र में

41. उत्तराखण्ड में विंटर लाइन नामक प्राकृति घटना कहा होती है ? – मसूरी

42. उत्तराखण्ड को प्रभावित करने वाले प्राकृति आपदाएं कौनसी है ? – भूस्खलन, बादल फटना, भूकम्प, बाढ़ और वन अग्नि 

43. राज्य को प्रभावित करने वाली सबसे ज्यादा आपदा कौन सी है ? – भूस्खलन व बाढ़

44. उत्तराखण्ड भूकम्प के कौन से ज़ोन में है ? – जोन 4 व 5

45. संवेदनशील जोन-4 में कौन–कौन से क्षेत्र है ? – देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और उधमसिंह नगर

46. अतिसंवेदनशील जोन-5 में कौन–कौन से क्षेत्र है ? – पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग

47. केदार व मंदाकिनी घाटी में आपदा कब आई थी ? – 16 – 17 जून 2013

48. केदार व मंदाकिनी घाटी के आपदा में सेना द्वारा राहत कार्य के लिए कौनसा ऑपरेशनचलाया ? – ऑपरेशन सूर्य हॉप

49. उत्तराखण्ड में SDRF का गठन कब हुआ ? – 12 जुलाई, 2013

50. आपदा प्रबंधन हेतु उत्तराखण्ड को कितने भागों में बांटा गया है ? – 2

 

 

 

 

उत्तराखंड के राजनीतिक व प्रशासनिक संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

1. उत्तराखण्ड की स्थापना कब हुई थी ? – 9 नवम्बर 2000

2. उत्तराखण्ड राज्य विधेयक लोकसभा में कब पारित हुआ था ? – 1 अगस्त 2000

3. उत्तराखण्ड राज्य विधेयक राज्यसभा में कब पारित हुआ था ? – 10 अगस्त 2000

4. उत्तराखण्ड राज्य विधेयक राष्ट्रपति द्वारा कब स्वीकृत हुआ था? – 28 अगस्त 2000

5. उत्तराखण्ड राज्य विधेयक किस राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत हुआ था? – के. आर. नारायण

6. उत्तराखण्ड राज्य की घोषणा सर्वप्रथम किस प्रधानमंत्री ने की थी? – एच.डी. देवगौड़ा

7. उत्तराखण्ड राज्य देश का कौन–सा राज्य है ? – 27वां

8. उत्तराखण्ड राज्य देश का कौन–सा हिमालयी राज्य है ? – 11वां

9. उत्तराखण्ड का राज्य पुष्प क्या है ? – ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम – कौंलपद्म)

10. ‘ब्रह्म कमल‘ का वानस्पतिक नाम क्या है ? – सोसूरिया अबवेलेटा (Saussurea obvallata)

11. उत्तराखंड राज्य का राज्य पक्षी कौन है ? – मोनाल (हिमालय का मयूर) (Lophoorus Impejanus)

12. उत्तराखण्ड राज्य का राज्य खेल है ? – फुटबॉल (2011 में घोषित) 

13. उत्तराखंड का राष्ट्रीय पशु है ? – कस्तूरी मृग (हिमालयन मस्क डियर) (Moschus Chrysogaster)

14. उत्तराखण्ड राज्य का राज्य वृक्ष है ? – बुरांस (Rhododendron Arboreum)

15. उत्तराखंड का राज्य वाद्य यंत्र है ? – ढोल (2015 में घोषित)

16. उत्तराखण्ड की प्रथम अधिकारिक या राजकीय भाषा है ? – हिंदी

17. उत्तराखण्ड की द्वितीय अधिकारिक या राजकीय भाषा है ? – संस्कृत (जनवरी 2010 से)

18. ‘उत्तरांचल’ का नाम परिवर्तन ‘उत्तराखण्ड’ के रूप में किस तिथि को हुआ था ? – 1 जनवरी 2007

19. उत्तराखंड विधानसभा में एक सदस्य जिस समुदाय से नामित होता है, वह है ? – आंग्ल-भारतीय समुदाय

20. उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ था ? – 27 मार्च 2016 को

21. उत्तराखण्ड सरकार का सचिवालय कहाँ स्थित है ? – देहरादून में 

22. पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण का प्रमुख कारण था ? – असंतुलित विकास व पिछड़ापन

23. मई 2015 में भारत के राष्ट्रपति ने किस राज्य की विधान सभा को प्रथम बार संबोधित किया था ? – उत्तराखण्ड की

24. किस तिथि को गैरसैण में प्रथम बार उत्तराखण्ड विधान सभा के सत्र का उद्घाटन हुआ था ? – 09 जून, 2014 में

25. उत्तराखण्ड से राज्यसभा–सांसदों की संख्या है ? – 3

26. उत्तराखण्ड से लोकसभा–सांसदों की संख्या है ? – 5

27. उत्तराखण्ड का संस्कृति पोर्टल किस भाषा के संरक्षण हेतु विकसित किया गया है ? – हिन्दी, संस्कृत, कुमाऊँनी व गढ़वाली

28. उत्तराखण्ड में सर्वाधिक विकास खंडों वाला जिला कौन सा है?  – पौड़ी-गढ़वाल

29. उत्तराखण्ड में राजस्व पुलिस व्यवस्था लागू हुई थी ? – 1874 में

30. उत्तराखण्ड में पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण 33% से बढ़ाकर 50% किस वर्ष में किया गया था ? – 2008 में

31. उत्तराखण्ड में मण्डलों की संख्या कितनी है ? – 2 (कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मण्डल)

32. ‘कौशिक समिति’ ने प्रस्तावित उत्तराखण्ड राज्य में कितने मण्डलों की स्थापना की सिफारिश की थी ? – तीन मण्डल

33. उत्तराखण्ड में कुल जिलों संख्या कितनी है ? – 13 

34. उत्तराखंड राज्य में कितनी तहसील हैं ? – 110

35. उत्तराखंड राज्य में कितनी उप–तहसील हैं ? – 18

36. उत्तराखण्ड में कितने विकास खण्ड है ? – 95

37. उत्तराखण्ड में कितने नगर निगम हैं ? – 8 (देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी-काठगोदाम, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश)

38. उत्तराखण्ड में कितने नगर पालिका हैं ? – 37

39. उत्तराखण्ड में कितने नगर पंचायत हैं ? – 47

40. उत्तराखण्ड में कितने न्याय पंचायत हैं ? – 670

41. उत्तराखण्ड में कितने ग्राम पंचायत हैं ? – 7950 

42. उत्तराखण्ड में कितने कुल कितने ग्राम हैं ? – 16674

43. उत्तराखण्ड में कितने छावनी परिषद हैं ? – 09

44. उत्तराखण्ड में कितनी अनुसूचित जनजातियाँ हैं ? –  5 (जौनसारी, थारू, भोटिया, बोक्सा, राजी)

45. उत्तराखण्ड की स्थाई राजधानी कहा है ? – गैरसैंण

46. उत्तराखण्ड का विधानमंडल कैसा है ? – एक सदनात्मक

47. उत्तराखण्ड का प्रथम विधासभा भवन कहा है ? – देहरादून

48. उत्तराखण्ड का दूसरा विधासभा भवन कहा है ? – गैरसैंण

49. उत्तराखण्ड राज्य गठन से पहले इस क्षेत्र की कुल विधानसभा सीटें कितनी थी ? – 22

50. उत्तराखण्ड के विधासभा की कुल सीटें कितनी है ? – 70 + 1 (एक ऐंग्लो इण्डियन मनोनीत किया जाता है)

51. उत्तराखंड राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित है ? – 13 (3 हरिद्वार, और 1 – 1 पिथौरागढ़, देहरादून, उधमसिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उत्तरकाशी)

52. उत्तराखंड राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित है ? – 2 (नानकमत्ता (उधमसिंह नगर ) और चकराता (देहरादून))

53. उत्तराखण्ड में सर्वाधिक विधानसभा सीटों वाला जनपद कौनसा है ? – हरिद्वार (11 सीटें)

54. उत्तराखण्ड में सबसे कम विधानसभा सीटों वाला जनपद कौनसा है ? – बागेश्वर, चंपावत और रुद्रप्रयाग (2 – 2 सीटें) 

55. उत्तराखण्ड में उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई ? – 9 नवम्बर 2000 को (नैनीताल में)

56. उत्तराखण्ड का उच्च न्यायालय देश का कौन से नंबर का उच्च न्यायालय है ? – 20वां

57. उत्तराखण्ड के मैदानी जिलों की संख्या कितनी है ? – 2 (उधमसिंह नगर व हरिद्वार)

58. उत्तराखण्ड के पर्वतीय जिलों की संख्या कितनी है ? – 11

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  Forest guard 2020 1. स्रोत भाषा में व्यक्त विचारों को लक्ष्य भाषा में अभिव्यक्त करने की प्रक्रिया को कहते हैं : (A) संक्षेपण (B) पल्...