बुधवार, 5 अगस्त 2026

Uttrakhand Tribals

 

उत्तराखंड की जनजातियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

• उत्तराखंड की प्रमुख जनजाति कौन-सी हैं ?
थारू, जौनसारी, भोटिया, बोक्सा, राज़ी (वनरावत)

• उत्तराखंड में सर्वाधिक जनसंख्या वाली जनजाति कौन-सी है?
थारू

• उत्तराखंड में सबसे कम जनसंख्या वाली जनजाति कौन-सी है?
राज़ी (वनरावत) (2.5%)

• उत्तराखंड विधानसभा में अनुसूचित जनजाति हेतु कुल सुरक्षित सीटें कितनी हैं ?
2 (नानकमत्ता और चकराता)

• उत्तराखंड राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति वाला जिला हैं ?
ऊधमसिंह नगर (7.46%)

• उत्तराखंड राज्य में सबसे कम अनुसूचित जनजाति वाला जिला है?
रुद्रप्रयाग (0.14%)

भोटिया जनजाति

• भोटिया जनजाति मुख्यतः निवास करती है?
उत्तरकाशी, चमोली, एवं पिथोरागढ़

• भोटिया जनजाति किस जाति से सम्बन्ध रखते है?
मंगोलियन 

दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

• भोटिया जनजाति के पुरुष की वेशभूषा है ?
रंगा, खगचसी, बाँखे आदि

• भोटिया जनजाति की महिला की वेशभूषा है ?
च्न्यूमाला, च्यूकला, च्युब्ती, च्युज्य

• पिथोरागढ़ की भोटिया जनजाति के लोग कहलाते है ?
जौहारी व शौका

• चमोली की भोटिया जनजाति के लोग कहलाते है ?
मारछा एवं तोरछा

• उत्तरकाशी की भोटिया जनजाति के लोग कहलाते है?
जाड़

• जाड़ भोटिया स्वयं को मानते है?
जनक के वंश

• जाड़ भोटियाओ की भाषा है?
रोम्बा

• जाड़ भोटियाओ के मुख्य त्यौहार है?
लौहसर व शूरगैन

• सर्वाधिक भोटिया जनजाति वाल जिला कौन-सा है?
पिथौरागढ़ 

दक्षिण-एशियाईऔर प्रवासी

• भोटिया जनजाति के लोगों के ग्रीष्मकालीन आवास कहलाते है ?
मैत

• भोटिया जनजाति के लोगों के शीतकालीन आवास कहलाते है ?
गुण्डा या मुनसा

• भोटिया जनजाति के लोगो का मुख्य भोजन है ?
छाकू, छामा, कूटो

• भोटिया जनजाति के लोगो का प्रिय पेय पदार्थ है ?
ज्या(चाय), छंग(मदिरा)

• भोटिया जनजाति के लोगो का मुख्य व्यवसाय है?
कृषि पशुपालन एवं व्यापार

• भोटिया जनजाति के लोगो का मुख्य वाधयंत्र है?
छुडके

• भोटिया जनजाति के लोगो में विवाह की कितनी पद्धतियाँ प्रचलित है
2 (तत्सम, दामोला)

जौनसारी जनजाति

• उत्तराखंड में कहाँ सर्वाधिक जौनसारी जनजाति पायी जाती है ?
जौनसार – बावर 

यात्राकी गाइड और यात्रा की जानकारी

• जौनसारी किस जाति से सम्बन्ध रखते है ?
मंगोल व डोमो का मिश्रित रूप

• जौनसारी स्वयं को मानते है?
पांडवो का वंशज

• जौनसारियों का मुख्य व्यवसाय क्या हैं ?
कृषि एवं पशुपालन

• जौनसारी पुरुषो की वेशभूषा क्या है ?
कोट, सूती टोपी, कुर्ता आदि

• जौनसारी महिलाओ की वेशभूषा क्या है ?
घाघरा, चोली, अंगोली आदि

• जौनसारी व भोटिया के लोग किस धर्म को मानते है ?
हिन्दू धर्म को

• जौनसार के लोगो के मुख्य देवता है ?
महासू(शिव)

• जौनसार-बावत क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला कौन-सा है ?
विस्सू मेला (देहरादून)

• जौनसारियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है ?
हनोल

• जौनसारियों का परिवार है ?
संयुक्त एवं पित्रसत्तात्मक

• फादर ऑफ़ जौनसारी नाम से सम्मानित है?
भाव सिंह चौहान 

• जौनसारियों में विवाह के लिए प्रचलित पद्धतियाँ है ?
3

• जौनसारी संगीत के जनक माना जाता है ?
नन्दलाल भारती (जौनसार रत्न)

• जौनसार के प्रथम कवि ?
पंडित शिवराम

• जौनसार के लोगो के मुख्य हथियार
तलवार, फरसा, कटार

• जौनसारी के लोगो का मुख्य भोजन है?
चावल, दाले, मांस, शराब आदि

• वीर केसरी मेला कब लगता है ?
3 मई को (शहीद केशरी चन्द की स्मृति में)

• जौनसारियों का त्यौहार जागड़ा मनाया जाता है?
भाद्रपद में (जौनसारी)

• नुणाई त्यौहार मनाया जाता है ?
भटाड़ मानथात (लाखामंडल, देहरादून)

• वीर केसरी मेला कहा लगता है?
चैलीथाप (चकराता)

बोक्सा जनजाति

• बोक्सा जनजाति के लोगो का निवास स्थान है ?
रामनगर, उधमसिंह नगर के बाजपुर पौड़ी के दुगड्डा एवं डोईवाला (देहरादून) 

• बोक्सा जनजाति के लोग स्वयं को मानते है ?
पवांर वंशीय राजपूत

• बोक्सा जनजाति के लोगो का समाज है ?
संयुक्त व पितृसत्तात्मक

• सर्वाधिक बोक्सा जनसंख्या निवास करती है
उधमसिंह जनपद

• बोक्सा जनजाति की प्रमुख 5 उपजातियां है
जादुवंशी, पंवार, परतज़ा, राजवंशी, तनुवार

• बोक्सा लोगो की सबसे पूजनीय देवी है?
बाला सुंदरी (काशीपुर)

• बोक्सा के प्रमुख देवी देवता है ?
शिव, दुर्गा, हुल्का देवी, साकरिया देवता, ज्वालादेवी

• बोक्सा लोगो के प्रमुख पर्व है ?
चैती, नौबी, रामलीला, दीपावली, तेरस, होली आदि

• बोक्सा लोगो के प्रमुख मेला है ?
चैती मेला

• बोक्सा समुदाय का मुख्य भोजन है?
माँस, मछली, चावल

• बोक्सा समुदाय का मुख्य व्यवसाय है ?
कृषि आखेट, दस्तकारी

• देहरादून में निवास करने वाली बोक्सा जनजाति कहलाती है ?
महर बोक्सा 

• नैनीताल एवं उधमसिंह नगर में बोक्सा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र कहलाता है ? 
बुकसाड

• बोक्सा जनजाति की मुख्य भाषाएँ है ?
भांवरी, कुमैय्या, रचभैंसी

• बोक्सा जनजाति के पुरुषों की वेशभूषा है?
धोती, कुर्ता, पगड़ी आदि

• बोक्सा जनजाति की स्त्रियों की वेशभूषा है?
लहंगा, चोली, साड़ी, ब्लाउज

• बोक्सा जनजाति में जादू-टोना तंत्र-मन्त्र विद्या के जानकार व्यक्ति को कहा जाता था ?
भरारे

थारू जनजाति

• थारू जनजाति के लोगो का निवास स्थान है ?
खटीमा, सितारगंज, किच्छा, नानकमत्ता, बनबसा आदि

• थारू जनजाति के लोग स्वयं को मानते है?
राणा प्रताप के वंशज

• थारुओ के शारीरिक लक्षण किस प्रजाति से मिलते है ?
मंगोल प्रजाति से

• इतिहासकारों के अनुसार थारुओ का वंशज माना जाता है ?
किरात वंश

• थारू जनजाति के लोगो का मुख्य व्यवसाय है ?
कृषि, आखेट, पशुपालन 

• थारू जनजाति के लोगो का मुख्य भोजन है ?
चावल, मछली

• थारू जनजाति के लोगो का प्रिय पेय पदार्थ है ?
जाड़ (चावल की शराब)

• थारू समाज है
मातृसत्तात्मक

• थारू जनजाति के पुरूषों की वेशभूषा है ?
लंगोटी, कुर्ता, टोपी, साफा एवं सफ़ेद धोती

• थारू जनजाति स्त्रियों की वेशभूषा है?
लहंगा, चोली, आभूषण

• थारू समाज के प्रमुख देवी देवता है ?
पछावन, खड्गाभूत काली, भूमिया, कलुवा, आदि

• थारू लोग दीपावली को किस पर्व के रूप में मानते है ?
शोक के पर्व के रूप में

• थारु जनजाति के लोगो में विवाह की कितनी पद्धतियाँ प्रचलित है?
4

• थारु जनजाति में विधवा विवाह के बाद दिए जाने वाला भोजन कहलाता है ?
लठभरता भोजन 

• थारु जनजाति में सगाई की रस्म कहलाती है ?
अपना-पराया

• थारु जनजाति के मुख्य त्यौहार है ?
दशहरा, होली, दीपावली, बज़हर, माघ की खिचड़ी आदि

• थारु जनजाति की प्रमुख कुरियां (गोत्र) है ?
बाडवायक, बट्ठा रावत वृत्तियाँ, महतो व डहैत

• थारु जनजाति में विवाह की पद्धतियाँ है?
अपना-पराया, बात-कट्ठी, विवाह, चाला

राजी जनजाति (वनरावत)

• उत्तराखंड की सबसे कम जनसंख्या वाली जनजाति है ?
राजी (वनरावत)

• राजी जनजाति मुख्यतः निवास करती है ?
कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला, नैनीताल, चम्पावत

• राजी जनजाति स्वय को मानते है ? 
रजवार (राजपूत)

• राज्य में सर्वाधिक राजी जनजाति कहाँ निवास करती है ?
पिथौरागढ़ 

• राजी जनजाति के लोगो का मुख्य भोजन है?
मांस, कन्दमूल फल, मंडुवा, मक्का, भट्ट तथा तरुड़

• राजी जनजाति के लोगो का मुख्य व्यवसाय है ?
आखेट, पशुपालन एवं कृषि

• राजी जनजाति की मातृभाषा है ?
मुण्डा

• राजी जनजाति द्वारा सामान्यतः प्रयुक्त होने वाली भाषा है ?
कुमाऊनी

• राजी जनजाति के लोगो अधिकाशतः कैसे आवासों में निवास करते है ?
झोपड़ियो में

• राजी जनजाति के आवास कहलाते है ?
रौत्युड़ा या रौत्यांश

• राजी जनजाति के प्रमुख देवी-देवता है ?
नंदादेवी, बाघनाथ, मलैनाथ, गणेनाथ, सैम, छुरमुल आदि

• राजी जनजाति के मुख्य त्यौहार है ?
कर्क एवं मकर संक्रांति, गोरा अट्ठावली

• राजी जनजाति के लोगो का विशेष नृत्य कहलाता है ?
रिघडांस 

• राजी जनजाति के लोगो में विवाह में से पूर्व प्रचलित पद्धतियाँ है ?
2 (सांगजांली तथा पिंठा)

• राजी किस शिल्प कला में निपुण होते है ?
काष्ठ शिल्पकला

• प्रारंभ में राजियों में विनिमय की कौन सी प्रथा प्रचलित थी ?
मूक विनिमय प्रथा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

  Forest guard 2020 1. स्रोत भाषा में व्यक्त विचारों को लक्ष्य भाषा में अभिव्यक्त करने की प्रक्रिया को कहते हैं : (A) संक्षेपण (B) पल्...